अंशु प्रकाश की जगह विजय देव ने संभाला दिल्ली के नए मुख्य सचिव का पद

Edited By Updated: 23 Nov, 2018 02:42 PM

ias officer vijay dev becomes new chief secretary of delhi

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार देव को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। देव 1987 के अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस हैं...

नेशनल डेस्क: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार देव को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। देव 1987 के अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस हैं। उनकी नियुक्ति अंशु प्रकाश के स्थान पर की गई है जिनका तबादला कुछ दिन पहले ही केन्द्र में दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर किया गया था।
 PunjabKesari

गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर अतिरिक्त सचिव (केंद्र शासित) गोविंद मोहन ने 22 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए। देव की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।  तेजतर्रार कार्यशैली की पहचान रखने वाले नौकरशाह देव पहले भी दिल्ली में कई पदों पर काम कर चुके हैं। 
PunjabKesari

देव दिल्ली परिवहन निगम के अध्यक्ष, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव के अलावा पहले भी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत कई अन्य पदों पर रह चुके हैं। उनका 24 दिसंबर 2014 को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद से तबादला कर चंडीगढ़ प्रशासक का सलाहकार बनाया गया था। इस पद पर करीब पंद्रह महीने रहने के बाद वह फिर केंद्र की सेवा में लौट आये और कुछ माह पूर्व उन्हें फिर से दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। 

PunjabKesari
प्रकाश को करीब एक साल पहले ही दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। इसी वर्ष 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के उनके साथ कथित मारपीट को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था। यह मामला अदालत में चल रहा है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!