23 से 29 अगस्त तक IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 23 Aug, 2025 06:30 PM

imd issued heavy rain warning from 23 to 29 august alert issued for these state

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों...

नेशनल डेस्क: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली-NCR- राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम सुहाना रहा। हल्की से मध्यम बारिश के कारण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 27 अगस्त तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश- 24 और 25 अगस्त को पूरे यूपी में बारिश की संभावना है, खासकर पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में। 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, जबकि 29 अगस्त को पूरे राज्य में तेज वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

बिहार- मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून ट्रफ लाइन सक्रिय है। कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड-  राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका जताई गई है। अगले सात दिनों तक राज्य में लगातार वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

महाराष्ट्र-  23 से 29 अगस्त तक कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। 27-28 अगस्त को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

गुजरात- 29 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहेगी।

राजस्थान-  दक्षिणी राजस्थान: 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान। पूर्वी राजस्थान: 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश। उत्तरी गुजरात: 23 अगस्त को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने 23 से 28 अगस्त के बीच अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और समुद्री अशांति की चेतावनी दी है। गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!