त्रिपुरा में बेटों ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 06:00 AM

in tripura sons tied their mother to a tree and burnt her alive

पश्चिमी त्रिपुरा में दो बेटों द्वारा 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संदेह है कि...

अगरतलाः पश्चिमी त्रिपुरा में दो बेटों द्वारा 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई। 

महिला करीब डेढ़ साल पहले पति की मौत होने के बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है। जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने मीडिया को बताया, ‘‘एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।'' उन्होंने बताया, ‘‘हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा।'' कोलोई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!