PMOS Symptoms: अगर शरीर में दिखें ये लक्षण तो महिलाएं हो जाएं सावधान, आप हो सकती हैं PMOS की शिकार

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 02:00 PM

inadequate sleep may increase the risk of pmos know the symptoms

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खान-पान की आदतें भी बदल रही हैं। खराब खानपान और तनाव के कारण ज्यादातर महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में ज्यादातर PMOS की समस्या देखी जा रही है। इसे पहले PCOS या कहा है।...

नेशनल डेस्क: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खान-पान की आदतें भी बदल रही हैं। खराब खानपान और तनाव के कारण ज्यादातर महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में ज्यादातर PMOS की समस्या देखी जा रही है। इसे पहले PCOS या कहा है। यह महिलाओं में होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिसमें उनके शरीर के हार्मोनल असंतुलित होते है, जो उनके प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) को प्रभावित करता है।

इस बीमारी में महिलाओं को बहुत ज्यादा थकान होना, सिर के बाल झड़ना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल उगना और तेजी से वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें होती हैं। इसे महिलाएं दवाओं, अच्छी डाइट और कसरत से कंट्रोल कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ आपको पूरी और अच्छी नींद लेना भी जरुरी है। डॉक्टरों और रिसर्च के अनुसार, अगर आप रात में बार-बार जागती हैं या आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो PMOS की समस्या और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है।

PunjabKesari

PMOS और नींद का क्या कनेक्शन है?

NCBI के मुताबिक, PMOS सिर्फ महिलाओं के पीरियड्स या प्रजनन के अलावा शरीर के मेटाबॉलिज्म पर भी प्रभाव डालती है। आम महिलाओं की तुलना में PMOS से पीड़ित महिलाओं में नींद न आने, रात में बार-बार आंख खुलने और अधूरी नींद की समस्या बहुत ज्यादा देखी जाती है। जब नींद खराब होती है, तो शरीर के हार्मोन्स का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है।

जानिए 4 बड़े कारण जिसके चलते अधूरी नींज बनती है बीमारी का कारण

  • Androgen का बढ़ना: महिलाओं में नींद न पूरी होने के कारण Androgen हार्मोन बढ़ जाता है, जिसे पुरुष या मेल हार्मोन भी कहा जाता है।इसके  चलते महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे, अनचाहे बाल निकलने लगते हैं और साथ ही सिर के बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं।   
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस : जब आपकी नींद पूरी नहीं तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इससे ब्लड शुगर बढ़ने लगती है और आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज और मोटापा बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा हो जाता है।
  •  स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना: कम नींद लेने से आपके शरीर की Body Clock बिगड़ जाती है। इससे शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे आपके पेट के आसपास फैट जमा होने लगती है।  
  • ज्यादा भूख लगना: नींद की कमी से भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स बिगड़ जाते हैं। इससे महिलाओं को बार-बार भूख लगती है और मीठा या ज्यादा कैलोरी वाला खाना (जंक फूड) खाने की इच्छा बढ़ जाती है।

PunjabKesari

इन 5 आसान टिप्स को अपनाकर ले सकते हैं बेहतरीन नींद

अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं या PMOS को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो अपनी नींद को सुधारने के लिए ये तरीके अपनाएं:

  • रोज अपना सोने का समय निश्चित करें। एक समय पर सोकर एक ही समय पर जागें। 
  • दोपहर या शाम के बाद चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स या बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन न करें, ये नींद उड़ाती हैं।
  • रात को सोने से आधा घंटा पहले अपना मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखना बंद कर दें। 
  • सोने से पहले थोड़ा सा मेडिटेशन करें। इससे आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कम होगा।
  • अपने बेडरूम को शांत, थोड़ा ठंडा और पूरी तरह अंधेरा रखें ताकि गहरी नींद आ सके।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!