फिलिप ग्रीन का बड़ा बयान: भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध सर्वोच्च स्तर पर, QUAD से बढ़ी रणनीतिक ताकत

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 04:29 PM

india australia at highest point of bilateral ties  says australian

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध अपने सर्वोच्च स्तर पर हैं। QUAD और इंडो-पैसिफिक रणनीति दोनों देशों को जोड़ रही है। साथ ही मध्य पूर्व तनाव के बीच Hormuz जलडमरूमध्य में शांति और सामान्य व्यापार बहाली की अपील की...

International Desk:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध इस समय अपने सबसे मजबूत दौर में हैं। यह बात ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कही। उनके अनुसार दोनों देश अब रणनीतिक और आर्थिक रूप से पहले से ज्यादा करीब आ चुके हैं। ग्रीन ने बताया कि दोनों देश QUAD के जरिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक साझा रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं, जिससे व्यापार और निवेश के नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने “ह्यूमन ब्रिज” यानी लोगों के आपसी संबंधों को भी बेहद अहम बताया।

 

ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बना रहे हैं। इस बीच मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर ऑस्ट्रेलिया ने चिंता जताई है। Hormuz जलडमरूमध्य में हालात को लेकर ग्रीन ने कहा कि यहां शांति जरूरी है, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने भी पहले पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और Hormuz में सामान्य व्यापार बहाल करने की अपील की थी।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस क्षेत्र में शांति आती है, तो इसका सकारात्मक असर इंडो-पैसिफिक और पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!