भारत के 100 रुपए यहां बन जाते हैं 13,000 से ज्यादा, न Vietnam, न Indonesia... ये देश है सबसे बड़ा सरप्राइज

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 01:07 PM

india currency cheap tourist destinations indian travellers uzbek som

Cheap Tourist Destinations: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां भारत के सिर्फ 100 रुपये के बदले करीब 13,000 से 15,000 तक मिल सकते हैं। जी हां, यह देश न तो Vietnam है, न Indonesia और न ही Sri Lanka। दरअसल, यह Uzbekistan है, जो इन...

Cheap Tourist Destinations: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां भारत के सिर्फ 100 रुपये के बदले करीब 13,000 से 15,000 तक मिल सकते हैं। जी हां, यह देश न तो Vietnam है, न Indonesia दरअसल यह Uzbekistan है, जो इन दिनों भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, हजारों की संख्या में स्थानीय मुद्रा मिलने का मतलब यह नहीं है कि भारतीय रुपया वहां बेहद मजबूत है। इसके पीछे की असली वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
 
₹100 के बदले मिलते हैं हजारों Uzbek Som
उज़्बेकिस्तान की मुद्रा Uzbek Som (UZS) है। मौजूदा विनिमय दर के अनुसार, 100 भारतीय रुपये के बदले लगभग 13,000 से 15,000 Uzbek Som मिल सकते हैं। पहली नजर में यह आंकड़ा काफी बड़ा लगता है और ऐसा महसूस हो सकता है कि भारतीय रुपया वहां बहुत ज्यादा मजबूत है। हालांकि, इसकी असली वजह कुछ और है।

आखिर इतने ज्यादा Uzbek Som क्यों मिलते हैं?
उज़्बेकिस्तान की मुद्रा की एक यूनिट की कीमत भारतीय रुपये की तुलना में काफी कम है। इसी कारण कम भारतीय रुपये भी हजारों Uzbek Som में बदल जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय रुपये की खरीदने की क्षमता बहुत अधिक है, बल्कि यह वहां की मुद्रा के मूल्य (Denomination) को दर्शाता है। साथ ही, Exchange Rate समय-समय पर बदलती रहती है, इसलिए मिलने वाली राशि में भी बदलाव संभव है।

भारतीय पर्यटकों के बीच बढ़ रही है Uzbekistan की लोकप्रियता
पिछले कुछ सालों में उज़्बेकिस्तान भारतीय यात्रियों की पसंदीदा विदेशी जगहों में शामिल हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां का कम यात्रा खर्च और ऐतिहासिक विरासत है।

यहां होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और भोजन का खर्च कई यूरोपीय और पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम माना जाता है। यही कारण है कि कम बजट में विदेश घूमने की योजना बनाने वाले लोग इस देश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इसके अलावा, उज़्बेकिस्तान अपनी Silk Road की ऐतिहासिक विरासत, शानदार मस्जिदों, नीले गुंबदों वाले स्मारकों और पारंपरिक मध्य एशियाई व्यंजनों के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Uzbekistan में घूमने की प्रमुख जगहें
1. समरकंद  

समरकंद उज़्बेकिस्तान का सबसे Famous Tourist Attractions शहर माना जाता है। यहां स्थित Registan Square दुनिया की सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक जगहों में गिना जाता है। शानदार इस्लामी वास्तुकला, प्राचीन मदरसे और ऐतिहासिक इमारतें यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

2. बुखारा  
बुखारा अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। यहां सदियों पुराने मदरसे, ऐतिहासिक मस्जिदें और पारंपरिक बाजार आज भी अपनी पुरानी पहचान बनाए हुए हैं। यह शहर इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए खास आकर्षण है।

3. ताशकंद
देश की राजधानी ताशकंद आधुनिक सुविधाओं और ऐतिहासिक धरोहर का शानदार मेल है। यहां चौड़ी सड़कें, आधुनिक इमारतें, संग्रहालय, पार्क और सांस्कृतिक स्थल पर्यटकों को अलग अनुभव देते हैं।

4. खीवा 
खीवा UNESCO World Heritage Site के रूप में प्रसिद्ध है। यह शहर अपने पुराने किले, संकरी गलियों और सैकड़ों साल पुराने संरक्षित शहर के लिए जाना जाता है। यहां घूमने पर ऐसा महसूस होता है जैसे समय कई सदियों पीछे चला गया हो।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल किसी देश की मुद्रा का Exchange Rate देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि वहां घूमना सस्ता होगा। अगर किसी देश की मुद्रा की कीमत कम है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वहां हर चीज बेहद सस्ती होगी। किसी भी विदेश यात्रा का वास्तविक खर्च होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन, पर्यटन स्थलों की टिकट और अन्य सेवाओं पर निर्भर करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!