ईंधन संकट की अफवाहों पर सरकार ने दिया अपडेट, Petrol-Diesel और LPG उत्पादन को लेकर कही ये बात

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 05:28 PM

india fuel update no petrol or diesel shortage says govt amid west asia crisis

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार ने साफ किया है कि सभी रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का स्टॉक सुरक्षित है।

नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार ने साफ किया है कि सभी रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का स्टॉक सुरक्षित है।

सप्लाई चैन और अफवाहों पर लगाया लगाम

सरकार ने ब्रीफिंग के दौरान बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण कुछ क्षेत्रों में 'पैनिक बायिंग' यानि की घबराहट में खरीदारी देखी गई है। लोग ऐसा मगज अफवाहों के चलते कर रहे हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि नागरिक घबराएं नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में घरेलू एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है और रोजाना 50 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। PNG की घरों और सीएनजी ट्रांसपोर्ट को 100% सप्लाई दी जा रही है। नेशनल पीएनजी ड्राइव को 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। उद्योगों को 80% और फर्टिलाइजर प्लांट्स को करीब 75% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

PunjabKesari

कालाबाजारी पर सख्त एक्शन

ईंधन की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने अब तक 3000 से अधिक छापेमारी की है। इस दौरान 500 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 1200 से अधिक पेट्रोल पंपों की जांच की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारतीयों की सुरक्षित वापसी और लॉजिस्टिक्स

 28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच से अब तक 5.72 लाख भारतीय स्वदेश सुरक्षित लौट चुके हैं। डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। इसके अलावा सभी भारतीय बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान में 18 भारतीय जहाज प्रभावित क्षेत्र में हैं, जिन पर पैनी नजर रखी जा रही है। यूएई, ओमान और सऊदी अरब के लिए उड़ानें नियमित हैं, हालांकि कुवैत और बहरीन का एयरस्पेस फिलहाल बंद है।

कूटनीतिक प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और जल परियोजनाओं के साथ-साथ पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर दिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!