कोरोना जंग के लिए भारत ने नेपाल को डेढ़ सौ ICU बेड किए भेंट

Edited By Updated: 19 Jul, 2021 02:45 PM

india hands over 150 icu beds to nepal

कोविड-19 सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत ने रविवार को नेपाल को 150 ICU बेड उपहार में दिए। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ...

काठमांडू:  कोविड-19 सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत  भारत ने रविवार को नेपाल को 150 ICU बेड उपहार में दिए। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री, ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की को सांकेतिक रूप से 150 ICU बेड सौंपे।

 

समारोह में, क्वात्रा ने देश के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य ढांचे में सहयोग सहित महामारी के व्यापक प्रबंधन में नेपाल की सहायता करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्की ने भारत के  सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह कोरोना के खिलाफ नेपाल की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह दोनों देशों द्वारा प्राप्त अविश्वसनीय सद्भावना को दर्शाता है। बता दें कि महामारी की शुरुआत के बाद से ही भारत ने नेपाल को आवश्यक दवाओं, आरटी-पीसीआर टेस्टों, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं आदि की आपूर्ति के माध्यम से लगभग 65 लाख डॉलर की अनुदान सहायता प्रदान की है।

 

नेपाल जनवरी 2021 में अनुदान के रूप में भारत से कोविशील्ड टीकों की 10 लाख खुराक प्राप्त करने वाले पहले देशों में से एक था। इसके अलावा, भारतीय सेना ने बीआईपीएपी मशीन, एंटीजन किट, पीपीई, मास्क, एम्बुलेंस और आईसीयू बेड सहित चिकित्सा आपूर्ति के साथ-साथ नेपाल सेना को अनुदान के रूप में टीकों की 1 लाख खुराक की आपूर्ति की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!