सीमापार से पाक बरसा रहा गोले लेकिन भारत कर पाकिस्तानियों को सुरक्षित भेजने का इंतजाम

Edited By Updated: 15 Apr, 2020 11:27 PM

india is arranging for the return of 180 citizens of pakistan

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। भारत समेत पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन महामारी के इस दौर में भी पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर लगाातार गोलाबारी कर रहा है। वहीं भारत अपने यहां ....

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। भारत समेत पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन महामारी के इस दौर में भी पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर लगाातार गोलाबारी कर रहा है। वहीं भारत अपने यहां फंसे पाकिस्तान के 180 नागरिकों के वापस लौटने की व्यवस्था कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय कई विदेशी मिशनों को भारत में फंसे उनके नागरिकों को वापस निकालने में मदद कर रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर सीमा पारगमन बिन्दुओं और यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक लगाए जाने की वजह से विभिन्न देशों के नागरिक भारत में फंस गए हैं।

 एक सूत्र ने बताया,‘हमें पाकिस्तानी उच्चायोग से यह पता चला कि उनके 180 नागरिक जो अभी भारत में है, वे वापस लौटना चाहते हैं।' उन्होंने बताया,‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ उनकी वापसी की व्यवस्था के संबंध में समन्वय स्थापित किए हुए हैं।'समझा जाता है कि पाकिस्तानी उच्चायोग इस संबंध में भारतीय पक्ष के साथ करीबी सम्पर्क में है ताकि यहां से पाकिस्तानी नागरिकों की त्वरित एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। पिछले महीने पाकिस्तान के पांच नागरिक अटारी वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौटे थे। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!