Alert: भारत सरकार ने Google Chrome और Firefox यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम

Edited By Updated: 05 Oct, 2025 09:20 PM

india issues alert for chrome and firefox users now

भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने Google Chrome और Mozilla Firefox ब्राउजर के पुराने वर्जन में गंभीर सुरक्षा कमजोरियों को लेकर हाई-सीवियरिटी अलर्ट जारी किया है। इन कमजोरियों का फायदा हैकर्स संवेदनशील डेटा चोरी या मालवेयर चलाने के लिए उठा सकते हैं।...

नेशनल डेस्कः भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Google Chrome और Mozilla Firefox ब्राउजर के पुराने संस्करणों को लेकर एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया है कि इन ब्राउजरों के पुराने वर्जन में कई खतरनाक कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स संवेदनशील डेटा चोरी करने या डिवाइस में मालवेयर स्थापित करने के लिए उठा सकते हैं।

ब्राउजर अपडेट न करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान

CERT-In ने बताया कि Google Chrome के वे संस्करण जिनका वर्जन Linux पर 141.0.7390.54 और Windows तथा macOS पर 141.0.7390.54/55 से पुराना है, उनमें कई गंभीर बग्स मौजूद हैं। इनमें WebGPU और Video में heap buffer overflow, Storage और Tab में डेटा लीक, और Media व Drmbox में गलत इम्प्लीमेंटेशन जैसी खामियां शामिल हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर कोई रिमोट अटैकर यूजर को मालिशियस वेबसाइट पर भेजकर डिवाइस पर हानिकारक कोड चला सकता है और निजी डेटा तक पहुंच सकता है।

ब्राउजर में संग्रहित संवेदनशील जानकारी चोरी करने का खतरा

इसी प्रकार, Mozilla Firefox के Linux और Windows पर चलने वाले वर्जन 143.0.3 से पुराने और iOS पर 143.1 से नीचे वाले संस्करणों में भी गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं। इनमें cookie storage का सही आइसोलेशन न होना, Graphics Canvas2D में integer overflow, और JavaScript इंजन में JIT miscompilation जैसी समस्याएं शामिल हैं। यदि कोई यूजर किसी मालिशियस वेब रिक्वेस्ट पर क्लिक करता है, तो हैकर्स को सिस्टम कंट्रोल मिलने और ब्राउजर में संग्रहित संवेदनशील जानकारी चोरी करने का खतरा रहता है।

लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह

CERT-In ने इस खतरे को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा है और सभी यूजर्स को तुरंत अपने Chrome और Firefox ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है। Google और Mozilla दोनों कंपनियों ने सुरक्षा कमजोरियों को दूर करने के लिए पैच जारी कर दिए हैं। यूजर्स अधिक जानकारी और अपडेट के लिए CERT-In की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत वल्नरेबिलिटी नोट्स और पैच डाउनलोड कर सकते हैं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!