भारत के सबसे अमीर धार्मिक गुरु कौन? जानिए किनके पास कितनी संपत्ति

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 01:52 PM

india richest spiritual gurus and their wealth revealed

भारत में धार्मिक गुरु न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि इनके पास करोड़ों-करोड़ रुपये की संपत्ति भी होती है। देश में कई ऐसे नामी गुरुओं ने अपने संगठनों और ट्रस्टों के जरिए विशाल आर्थिक साम्राज्य बना रखा है। आज हम आपको भारत के...

नेशनल डेस्क: भारत में धार्मिक गुरु न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि इनके पास करोड़ों-करोड़ रुपये की संपत्ति भी होती है। देश में कई ऐसे नामी गुरुओं ने अपने संगठनों और ट्रस्टों के जरिए विशाल आर्थिक साम्राज्य बना रखा है। आज हम आपको भारत के कुछ सबसे अमीर धार्मिक गुरुओं और उनकी संपत्ति के बारे में आसान और रोचक भाषा में बताएंगे।

1. स्वामी नित्यानंद: करोड़ों की संपत्ति और विवाद

स्वामी नित्यानंद भारत के सबसे अमीर धार्मिक गुरुओं में से एक हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे ध्यानपीठम फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो योग, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षाओं का प्रचार करता है। स्वामी नित्यानंद के आश्रम और मंदिर पूरे विश्व में फैले हुए हैं। बता दें वे कई विवादों में भी फंसे रहे हैं, लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या और संपत्ति में कोई कमी नहीं आई है।

2. बाबा रामदेव: योग से बने बिजनेस टाइकून

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना करके योग को लोकप्रिय तो बनाया ही, साथ ही एक बड़ा बिजनेस साम्राज्य भी खड़ा किया। पतंजलि कंपनी की कुल संपत्ति लगभग 1600 करोड़ रुपये आंकी जाती है। पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से देश-भर में योग और आयुर्वेद का प्रचार किया जाता है। बाबा रामदेव की छवि देश-विदेश में योग के गुरु के रूप में स्थापित है।

3. माता अमृतानंदमयी: सेवा और सामाजिक कार्यों की प्रमुख संत

केरल की मशहूर संत माता अमृतानंदमयी जिन्हें आमतौर पर ‘अम्मा’ कहा जाता है, अमृतानंदमयी ट्रस्ट की देखरेख करती हैं। इस ट्रस्ट की संपत्ति लगभग 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। अमृतानंदमयी ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। देश-विदेश में उनके लाखों भक्त हैं जो उनकी सेवा भावना और करुणा को मानते हैं।

4. गुरमीत राम रहीम सिंह: विवादों के बीच करोड़ों की दौलत

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, जो फिलहाल जेल में हैं, के पास भी अरबों की संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1455 करोड़ रुपये बताई जाती है। 1990 से डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करने वाले राम रहीम के हजारों फॉलोअर्स हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में हैं। विवादों और आरोपों के बावजूद उनका प्रभाव कम नहीं हुआ है।

5. श्री-श्री रविशंकर: आध्यात्मिक गुरु और बिजनेस मैन

श्री-श्री रविशंकर न केवल भारत में बल्कि विश्व के 150 से ज्यादा देशों में प्रसिद्ध हैं। उनके 30 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं। श्री-श्री रविशंकर आयुर्वेदिक दवाओं का भी व्यवसाय करते हैं। उनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है। उनकी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग योग, ध्यान और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!