भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

Edited By Updated: 31 Jul, 2020 11:52 PM

infiltration bid foiled in kashmir

भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

श्रीनगर: भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा जिले में तैनात चौकन्ने सैनिकों नियंत्रण रेखा के साथ भारतीय सीमा में 600 मीटर भीतर संदिग्ध गतिविधि दिखी।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को रोकने की कोशिश की गई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती तलाश में खून के निशान पाये गए। उन्होंने बताया कि मौके से तीन एके राइफल, एक स्नाइपर राइफल, आठ ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। आखिरी सूचना मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!