Inox Wind ने 90 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, कुल ऑर्डर 3.3 गीगावाट तक पहुंचा

Edited By Updated: 25 Oct, 2024 11:21 PM

inox wind reports profit of rs 90 crore total orders reach 3 3 gw

आईनॉक्स विंड लि. (आईडब्ल्यूएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 90.20 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 26.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

नेशनल डेस्क : आईनॉक्स विंड लि. (आईडब्ल्यूएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 90.20 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 26.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 741.74 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 384.40 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च भी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 647.93 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 412.54 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक अन्य बयान में कहा कि उसका कुल ऑर्डर 3.3 गीगावाट तक पहुंच गया है। इसमें चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आए 1.2 गीगावाट के नए ऑर्डर भी शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!