Heavy Rain Alert : अगले 72 घंटे इन 10 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं, IMD ने जारी की सख्त चेतावनी

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 07:21 PM

rain and strong winds expected in these states over the next 72 hours

देशभर में मौसम अचानक करवट ले रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा है और मौसम विभाग ने 31 मार्च तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की...

नेशनल डेस्क : देशभर में मौसम अचानक करवट ले रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा है और मौसम विभाग ने 31 मार्च तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 31 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर से ही बादल छाए हुए हैं। इस बारिश से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी में राहत मिलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में 27 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच यह असर और बढ़ सकता है। खासकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर में भी तेज बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। 27 से 29 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 28 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट है।

कुछ राज्यों में गर्मी और उमस जारी

जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश हो रही है, वहीं कोंकण-गोवा और केरल के कुछ हिस्सों में 26-27 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!