Heavy Rain Alert : इन राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 10:10 PM

weather will change across the country rain and strong wind alert in these stat

देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में...

नई दिल्ली : देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में भी मौसम रहेगा सक्रिय

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश से राहत

केरल, कर्नाटक और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार के आसपास हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

पहाड़ी और मध्य भारत में भी असर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का अनुमान है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खास तौर पर उन क्षेत्रों के लोगों को सावधान रहने को कहा है, जहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले कुछ दिन देश के कई हिस्सों में बदलते मौसम के साथ गुजरने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!