उदयपुर टेलर हत्याकांडः राजस्थान में इंटरनेट सेवा बंद, आज निकाली जाएगी जगन्नाथ रथयात्रा

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 01:51 AM

internet service suspended in rajasthan due to udaipur rath yatra

राजस्थान के उदयपुर में कनै्यालाल की हत्या के बाद से तनाव की स्थिति बरकरार है। इसके चलते कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। दूसरी तरफ जुमे की नमाज़ और उदयपुर रथयात्रा को

जयपुरः टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद राजस्थान में सरकार अभी भी कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। शुक्रवार को चौथे दिन पूरे राज्य में इंटरनेट सर्विस को बंद रखा गया है।

उधर, उदयपुर में कर्फ्यू जारी रहेगा। उदयपुर में शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई थी। पिछले दो साल से जगन्नाथ रथ यात्रा नहीं हो रही थी। इसके अलावा जुमे की नमाज के मद्देनजर भी इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया है।

एसआईटी-एसओजी करेगी पूछताछ
गुरुवार को कोर्ट से अपराधियों को 13 जुलाई तक ज्युडिशियल कस्टडी मिलने के बाद भी शुक्रवार को जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी। इनमें एसओजी और एसआईटी भी शामिल रहेंगी। वहीं गुरुवार देर रात उदयपुर दर्जी हत्याकांड के दो गुनहगारों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल लाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!