iPhone17e Launch: भारत में लॉन्च हुआ सस्ता iPhone 17e, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 01:22 PM

iphone 17e launched in india for 64 900

दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपनी नई सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल iPhone17e आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बीते दिन पेश किया है। कंपनी ने कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहने वाले ग्राहकों को एक नया ऑप्शन दिया है।

iphone 17e Launch: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपनी नई सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल iPhone 17e आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बीते दिन पेश किया है। कंपनी ने कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहने वाले ग्राहकों को एक नया ऑप्शन दिया है।

कीमत और सेल

भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये तय की गई है। खास बात यह है कि इस बार बेस मॉडल में ही ग्राहकों को 256GB की बड़ी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा 512GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये रखी गई है। इसमें आपको क्लासिक ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 11 मार्च से एप्पल की वेबसाइट और स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

PunjabKesari

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

iPhone 17e में कंपनी ने अपना लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया है, जो 6-कोर CPU और 4-कोर GPU के साथ आता है। 8GB रैम के साथ मिलकर यह चिप 'एपल इंटेलिजेंस' (AI फीचर्स) को बेहद स्मूद बनाता है। फोन लेटेस्ट iOS 26 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है। मजबूती के लिए इसमें Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो पुराने मॉडल्स के मुकाबले तीन गुना ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि, डिस्प्ले में अभी भी 60Hz का रिफ्रेश रेट और पुराना नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

कैमरा और चार्जिंग ऑप्शन

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP का सिंगल कैमरा सेटअप है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए 12MP का TrueDepth कैमरा दिया गया है। चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इस किफायती मॉडल में भी MagSafe का सपोर्ट जोड़ दिया गया है। यह 20W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!