Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Feb, 2026 01:07 PM

बरसों से यह चर्चा गरम है कि रोज़ाना एक गिलास रेड वाइन पीना दिल की बीमारियों को दूर रखता है। मेडिकल डिबेट्स से लेकर मूवीज़ तक इसे हार्ट-फ्रेंडली ड्रिंक के रूप में प्रमोट किया गया है। लेकिन क्या यह वाकई दिल को मजबूत बनाती है या यह सिर्फ एक मार्केटिंग...
Wine Benefits : बरसों से यह चर्चा गरम है कि रोज़ाना एक गिलास रेड वाइन पीना दिल की बीमारियों को दूर रखता है। मेडिकल डिबेट्स से लेकर मूवीज़ तक इसे हार्ट-फ्रेंडली ड्रिंक के रूप में प्रमोट किया गया है। लेकिन क्या यह वाकई दिल को मजबूत बनाती है या यह सिर्फ एक मार्केटिंग मिथक है? आइए, विज्ञान की कसौटी पर इसकी सच्चाई परखते हैं।
रेड वाइन में ऐसा क्या है खास?
रेड वाइन की चर्चा के पीछे मुख्य वजह इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) नाम का एक नेचुरल कंपाउंड है। यह अंगूर के छिलकों में मौजूद एक शक्तिशाली पॉलीफेनॉल है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रेस्वेराट्रोल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) की अंदरूनी परत को सुरक्षित रखते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के ऑक्सीडेशन को कम कर सकता है जिससे धमनियों में प्लाक (जमावट) बनने का खतरा कम होता है।

क्या इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
कुछ अध्ययनों के अनुसार सीमित मात्रा में अल्कोहल के सेवन से एचडीएल (HDL) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में मामूली सुधार हो सकता है। यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल नसों से एक्स्ट्रा फैट को लीवर तक ले जाता है जहां उसे शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह फायदा इतना मामूली है कि इसके लिए शराब पीना शुरू करना समझदारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Gold Investment: आज करें 2 लाख के सोना पर निवेश, 2050 में ये बना देगा करोड़पति, जानें 25 साल बाद कितनी होगी कीमत?

लिमिट का गणित: कितना पीना है सुरक्षित?
अगर वाइन के फायदे हैं भी तो वे केवल मॉडरेशन यानी कम मात्रा में पीने पर ही लागू होते हैं। मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार:
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार! वेट्रेस का काम करने वाली लड़की को किया किडनैप, फिर IVF सेंटर ले जाकर निकलवा दिए अंडाणु, ऐसे रची...
-
महिलाओं के लिए: रोजाना अधिकतम 1 ड्रिंक।
-
पुरुषों के लिए: रोजाना अधिकतम 2 ड्रिंक।
-
(एक ड्रिंक का मतलब लगभग 120-150 ML वाइन है)

सिक्के का दूसरा पहलू: छिपे हुए खतरे
फायदे गिनाने के चक्कर में अक्सर लोग इसके नुकसान भूल जाते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा वाइन पीना फायदे के बजाय मौत को बुलावा दे सकता है:
-
बढ़ता ब्लड प्रेशर: अधिक सेवन से हाई बीपी और स्ट्रोक का खतरा रहता है।
-
लीवर और वजन: ज्यादा शराब लीवर को डैमेज करती है और मोटापा बढ़ाती है।
-
अनियमित धड़कन: इससे दिल की धड़कनें बेकाबू (Arrhythmia) हो सकती हैं।