कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं पड़ा है अनक्लेम्ड पैसा? तुरंत ऐसे करें चेक

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 03:40 PM

is there unclaimed money lying in your name here is how to check immediately

कई लोग पुराने बैंक अकाउंट भूल जाते हैं, जिनमें उनका पैसा अनक्लेम्ड रह जाता है। इसे देखते हुए RBI ने UDGAM पोर्टल शुरू किया है, जहां लोग घर बैठे अपने नाम पर पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी ले सकते हैं। अगर पैसा मिलता है, तो बैंक में KYC दस्तावेज...

नेशनल डेस्क : कई बार लोग बिना ध्यान दिए अपने पुराने बैंक अकाउंट को छोड़ देते हैं, जिससे उसमें जमा पैसा यूं ही पड़ा रह जाता है। नौकरी बदलने, शहर शिफ्ट करने या अकाउंट बंद न कराने के कारण ऐसे अकाउंट अक्सर लंबे समय तक निष्क्रिय रह जाते हैं। इन्हीं खातों में जमा बिना क्लेम किया गया पैसा (अनक्लेम्ड डिपॉजिट) लोगों के लिए बाद में भूल जाना आम बात हो जाती है।

अनक्लेम्ड पैसे पर RBI की पहल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस समस्या को देखते हुए लगातार लोगों को जागरूक करता रहता है। इसका उद्देश्य है कि लोग अपने पुराने खातों में जमा पैसे को भूलें नहीं और समय रहते उसकी जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे लोगों को अपने पैसों का नुकसान न हो।

घर बैठे ऐसे करें पैसा चेक

अब अनक्लेम्ड पैसे की जांच के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए RBI ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम है UDGAM पोर्टल। इस पोर्टल पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर किसी बैंक में पैसा पड़ा है या नहीं।

पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें

यूजर्स को पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'Individual' विकल्प चुनना होता है। इसके बाद नाम, बैंक का नाम या सभी बैंकों को चुनकर सर्च करना होता है। सिस्टम तुरंत यह जानकारी दिखा देता है कि आपके नाम पर किसी बैंक में अनक्लेम्ड डिपॉजिट मौजूद है या नहीं। यह प्रक्रिया पूरी तरह आसान और तेज है।

एक ही जगह पर सभी बैंकों की जानकारी

UDGAM पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कई बैंकों का डेटा एक साथ उपलब्ध होता है। इससे लोगों को अलग-अलग बैंकों में जाकर जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
जिन लोगों के कई बैंक अकाउंट रहे हैं या जिन्हें याद नहीं कि पैसा कहां है, उनके लिए यह पोर्टल बहुत उपयोगी साबित होता है।

अपना पैसा वापस कैसे पाएं

अगर पोर्टल पर आपके नाम पर पैसा मिलता है, तो उसे वापस पाना भी आसान है। इसके लिए आपको संबंधित बैंक की शाखा में जाकर क्लेम करना होता है।
बैंक में आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र देने होते हैं। इसके बाद बैंक वेरिफिकेशन करता है और प्रक्रिया पूरी होने पर पैसा आपके सक्रिय खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है, साथ में ब्याज भी मिल सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!