जम्मू-कश्मीर: राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हिमालयी संग्रहालय का उद्घाटन किया

Edited By Updated: 17 Jun, 2022 09:04 PM

j k rajnath singh inaugurates himalayan museum in pahalgam

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोट्र्स में हिमालयन म्यूजियम का उद्घाटन किया।

श्रीनगर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोट्र्स में हिमालयन म्यूजियम का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए सिंह ने कर्नल के एस मॉल बोल्डर क्लाइंबिंग वॉल का भी उद्घाटन किया।

प्रवक्ता ने कहा कि अपने दौरे के दौरान, मंत्री ने देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थान की कार्यकारी परिषद और आम सभा की बैठक में भाग लिया।

सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के अग्रिम इलाकों का दौरा किया जहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया। उन्हें घाटी में सुरक्षा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!