Noida: जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटियों की कार का एक्सीडेंट, बड़ी बेटी की मौत... दो बेटियां जख्मी

Edited By Updated: 24 Nov, 2024 05:31 PM

jagadguru kripalu maharaj s daughters car met with an accident

रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। हादसे में उनकी दोनों बहनें, श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी, गंभीर रूप से घायल हो गईं।...

नेशनल डेस्क: रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। हादसे में उनकी दोनों बहनें, श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी समेत अन्य 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में हुआ।

कृपालु महाराज के मुख्य शिष्य एवं प्रेम मंदिर के मुख्य सेवक अजय त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि जगतगुरू दिवंगत कृपालु महाराज की तीनों बेटियां तड़के चार बजे सिंगापुर जाने के लिये दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रही थीं कि इसी दौरान रास्ते में नोएडा में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कृपालु महाराज की बेटियों विशाखा त्रिपाठी (75), कृष्णा त्रिपाठी तथा श्यामा त्रिपाठी सहित आठ लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में उपचार जारी
उन्होंने बताया कि विशाखा त्रिपाठी की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दोनों छोटी बहनों को गंभीर रूप से घायल हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक बतायी जा रही है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में उपचार जारी है।

अंतिम संस्कार वृन्दावन में होगा 
त्रिपाठी ने बताया कि मृतका विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वृन्दावन में ही किया जाएगा। जगतगुरू कृपालु महाराज एवं उनका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के ही प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ (कुण्डा) का मूल निवासी है। विशाखा त्रिपाठी ही वहां स्थित आश्रम की देखरेख करती थीं, जबकि उनकी दोनों छोटी बहनें क्रमश: वृन्दावन एवं बरसाना स्थित मंदिरों का कार्यभार संभालती हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!