सड़क हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत, बीच सड़क में मची चीख पुकार

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 12:15 AM

mother and daughter die tragically in road accident

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्‍ची और उसकी मां की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्‍ची और उसकी मां की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लालगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभय कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने आज मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज की पत्‍नी रीता (36) और पुत्री सौम्‍या (12) के रूप में हुई है, जिनके शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएचओ ने बताया कि टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक फलाईओवर के डिवाइडर को तोड़कर लटक गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद खिंचवाया। उन्‍होंने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!