सुहागरात बनी खूनी रात! पीरियड्स की वजह से पत्नी ने संबंध बनाने से रोका, तो हैवान पति ने...

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 03:40 PM

kanpur on the very first night he behaved so brutally with his wife

कानपुर के नारामऊ इलाके में एक नवविवाहिता के साथ सुहागरात पर हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, जेठ...

Assault on Wedding Night Periods Denial : कानपुर के नारामऊ इलाके में एक नवविवाहिता के साथ सुहागरात पर हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, जेठ और सास समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुहागरात पर हैवानियत की हदें पार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 3 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी की पहली रात (सुहागरात) को उसे मासिक धर्म (Periods) थे जिसके कारण उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। मना करने पर पति आगबबूला हो गया और उसने अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता से मारपीट की। आरोप है कि पति ने सहमति के बिना जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और अश्लील हरकतें कीं जिससे महिला मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गई।

दहेज के लिए प्रताड़ना और गहने हड़पे

शादी के अगले दिन से ही प्रताड़ना का सिलसिला और बढ़ गया। पति, जेठ और सास ने मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और पति के नाम पर प्लॉट रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया। सास ने नौकरी पर जाने का बहाना बनाकर बहू के सारे जेवर अपने पास रख लिए और वापस करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें: दाएं हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर कपड़े! टॉयलेट की छत पर मिली नग्न लाश, बैंकॉक से आने के बाद...

घर से निकाला और स्टेशन पर भी की मारपीट

जुल्म का यह दौर महीनों तक चला। पीड़िता के अनुसार 4 जून 2025 मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया तब से वह मायके में रह रही है। पति ने कल्याणपुर स्टेशन पर रोककर फिर से गाली-गलौज और मारपीट की।शिकायत करने पर दो अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले को परिवार परामर्श केंद्र भी भेजा गया है लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!