जम्मू कश्मीर सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख दूसरे पायदान पर

Edited By Yaspal,Updated: 05 Aug, 2019 08:20 PM

jammu and kashmir is the largest union territory ladakh in second place

जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब जम्मू कश्मीर, देश में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा और लद्दाख दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को...

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब जम्मू कश्मीर, देश में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा और लद्दाख दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को संविधान के अनुच्छेद 370 का निरसन कर दिया। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है।
PunjabKesari
इसके अलावा केंद्र ने इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने का भी फैसला किया। केंद्र के इस कदम पर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे क्षेत्रीय दलों ने नाराजगी जाहिर की है और भाजपा के नेताओं ने इस पर प्रसन्नता जताई है। लद्दाख के लोगों की यह पुरानी मांग थी कि उनके इलाके को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए।
PunjabKesari
इन दो नए केंद्र शासित प्रदेशों के अस्तित्व में आने के बाद देश में ऐसे प्रदेशों की संख्या बढ़कर नौ हो जायेगी- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, पुडुचेरी, दीव और दमन, दादरा एवं नगर हवेली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह। वर्तमान में दो केंद्र शासित प्रदेशों- दिल्ली और पुडुचेरी में विधानसभाएं हैं।
PunjabKesari
जम्मू कश्मीर के इसमें शामिल होने से सरकारों वाले केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर तीन हो जायेगी। सरकारों वाले केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल नियुक्त होते हैं। सभी केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, सबसे अधिक संख्या में लोकसभा में सांसद भेजता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!