जम्मू कश्मीर : लंबित वेतन को लेकर वीडीसी सदस्यों का भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Edited By Updated: 21 Nov, 2020 05:49 PM

jammu and kashmir vdc members protest outside bjp office over pending salary

जम्मू कश्मीर के दूरस्थ और पहाड़ी गांवों में आतंकी हमलों के खिलाफ ''सुरक्षा दस्ते'' के तौर पर काम करने वाली ग्रामीण रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों ने अपना बकाया वेतन तत्काल दिए जाने की मांग करते हुए शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन...

जम्मू: जम्मू कश्मीर के दूरस्थ और पहाड़ी गांवों में आतंकी हमलों के खिलाफ 'सुरक्षा  दस्ते' के तौर पर काम करने वाली ग्रामीण रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों ने अपना बकाया वेतन तत्काल दिए जाने की मांग करते हुए शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वीडीसी सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें बीते तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है।

विभिन्न जिलों से आए इन प्रदर्शनकारियों ने बकाया वेतन न मिलने की स्थिति में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों का बहिष्कार करने की धमकी दी। डीडीसी के चुनाव 27नवंबर से शुरू हो कर आठ चरणों में संपन्न होंगे।

जम्मू कश्मीर में कम से कम 4925 वीडीसी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!