कल्याण सिंह 1967 में पहली बार बने विधायक, 1991 में अपने दम पर यूपी में बनाई सरकार

Edited By Updated: 21 Aug, 2021 10:53 PM

kalyan singh became mla for the first time in 1967

कल्याण सिंह 1967 में पहली बार अतरौली से विधायक बने थे। कल्याण सिंह 10 बार विधायक चुने गए। उत्तर प्रदेश के पूर्व कल्याण सिंह 2 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। कल्याण सिंह ने 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बनाई थी। इसके...

नेशनल डेस्कः कल्याण सिंह 1967 में पहली बार अतरौली से विधायक बने थे। कल्याण सिंह 10 बार विधायक चुने गए। उत्तर प्रदेश के पूर्व कल्याण सिंह 2 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। कल्याण सिंह ने 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बनाई थी। इसके बाद कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम बने। वह भाजपा के यूपी में पहले सीएम भी थे। पहले कार्यकाल में 24 जून 1991 से 6 दिसम्बर 1992 तक और दूसरी बार 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक मुख्यमंत्री रहे।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था जन्म
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में हुआ था। कल्याण सिंह की पहचान एक हिंदुत्ववादी नेता और प्रखर वक्ता की थी। एक दौर में कल्याण राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में से एक थे। कल्याण सिंह 4 सितंबर 2014 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।

कल्याण ने बाबरी मस्जिद गिराने की नैतिक जिम्मेदारी ली थी
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी। ढांचा गिराए जाने के बाद कल्याण ने इस्तीफा सौंप दिया था। बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए कल्याण सिंह को जिम्मेदार माना गया। कल्याण सिंह ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन दूसरे दिन केंद्र सरकार ने यूपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 4 जुलाई से संजय गांधी पीजीआई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती थे। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!