गुरुग्राम के हॉस्पिटल में कजाकिस्तान की महिला के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

Edited By Updated: 16 Jul, 2024 08:00 PM

kazakhstan woman raped in gurugram hospital accused arrested

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कजाकिस्तान की 51 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ठाकुर सिंह (24) आर्टेमिस अस्पताल में कर्मचारी था।

नेशनल डेस्कः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कजाकिस्तान की 51 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ठाकुर सिंह (24) आर्टेमिस अस्पताल में कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सिंह ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि महिला को नौ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार को उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद उसे अस्पताल के 'वार्ड' में भेज दिया गया, जहां उसके साथ उसकी बेटी भी थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह महिला की बेटी ने सिंह को अपनी मां के साथ देखा और उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आर्टेमिस अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि वे अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं तथा निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंह को अस्थायी रूप से सेवा से मुक्त कर दिया गया है और मरीज को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ई) (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!