केरल में भीषण सड़क हादसा: बस और लॉरी की टक्कर में मची चीख-पुकार, पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 12:57 PM

kerala 32 injured in bus and container lorry collision in kozhikode s koyilandi

केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलांडि में शुक्रवार देर रात को एक बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर में पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलांडि में शुक्रवार देर रात को एक बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर में पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बस में मालाबार विशेष पुलिस (MSP) के जवान सवार थे, जो चुनाव ड्यूटी पूरी कर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने शिविर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोयिलांडि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब बस की कंटेनर लॉरी से टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों में 27 पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग शामिल हैं, जो बस और कंटेनर लॉरी में सवार कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!