Edited By Radhika,Updated: 30 Aug, 2025 05:17 PM

केरल के कोच्चि में केनरा बैंक के कर्मचारियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बैंक के डिप्टी रीजनल मैनेजर ने ऑफिस कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके विरोध में उन्होंने बैंक के बाहर ही बीफ और परोसे खाए।
नेशनल डेस्क: केरल के कोच्चि में केनरा बैंक के कर्मचारियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बैंक के डिप्टी रीजनल मैनेजर ने ऑफिस कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके विरोध में उन्होंने बैंक के बाहर ही बीफ और परोसे खाए।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए डिप्टी रीजनल मैनेजर अश्विनी कुमार ने पदभार संभाला था। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने आते ही दो विवाद खड़े कर दिए हैं: पहला, कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगाना और दूसरा स्टाफ को परेशान करना।
शुरुआत में यह विरोध प्रदर्शन बैंक एम्प्लॉईज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने कर्मचारियों पर कथित उत्पीड़न के खिलाफ किया था। लेकिन जैसे ही बीफ बैन की खबर सामने आई विरोध का मुद्दा ही बदल गया।
BEFI नेता बोले-
एक BEFI नेता ने कहा कि खाना हर व्यक्ति की निजी पसंद है और यह संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फासीवादी सोच के खिलाफ जोरदार हमला बोला और कहा कि जब कम्युनिस्ट साथ होते हैं, तो कोई भी भगवा झंडा लहराकर लोगों को परेशान नहीं कर सकता।

केरल में पहले भी हो चुका है विवाद -
केरल में बीफ (गाय और भैंस दोनों का मांस) राज्य की खानपान संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। यहाँ इसे धार्मिक भावना से नहीं जोड़ा जाता और कई हिंदू भी इसका सेवन करते हैं। बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, यह राज्य में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांस है। इससे पहले, 2017 में जब केंद्र सरकार ने वध के लिए मवेशियों की बिक्री पर रोक लगाई थी, तब भी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए थे।