लाइब्रेरी के बेंचों को बनाया बेड, कोने-कोने में मिलीं बियर-शराब की बिखरी बोतलें और इस्तेमाल हुए कंडोम, इस शर्मनाक...

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 07:58 AM

barasat government college library turns into a den of debauchery

पश्चिम बंगाल में राजनैतिक और प्रशासनिक बदलावों के बीच शिक्षा के मंदिरों से लगातार आ रही शर्मनाक तस्वीरें लोगों को हैरान कर रही हैं। बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर 24 परगना जिले के बारासात गवर्नमेंट कॉलेज से सामने आया है। यहां कॉलेज की...

West Bengal Campus Shame : पश्चिम बंगाल में राजनैतिक और प्रशासनिक बदलावों के बीच शिक्षा के मंदिरों से लगातार आ रही शर्मनाक तस्वीरें लोगों को हैरान कर रही हैं। बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर 24 परगना जिले के बारासात गवर्नमेंट कॉलेज से सामने आया है। यहां कॉलेज की लाइब्रेरी बिल्डिंग के भीतर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट और शराब की खाली बोतलें बिखरी हुई मिली हैं। कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में हुए पिछले विवाद के बाद बारासात की इस घटना ने पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था, सुरक्षा और कॉलेज प्रशासनों पर बहुत बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि यह घिनौना सच तब सामने आया जब कॉलेज प्रशासन ने एक लंबे अरसे से बंद पड़ी लाइब्रेरी बिल्डिंग को हाल ही में दोबारा खोलने का फैसला किया गया। जैसे ही छात्र और कुछ कर्मचारी साफ-सफाई और किताबों के सिलसिले में बिल्डिंग के भीतर दाखिल हुए वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लाइब्रेरी के भीतर का माहौल देखकर साफ लग रहा था कि कॉलेज बंद रहने के दौरान इस जगह का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा गलत कामों के लिए किया जा रहा था। लाइब्रेरी बिल्डिंग के भीतर अय्याशी और लापरवाही के जो सबूत मिले हैं जोकि चौंकाने वाले हैं। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर छात्रों के बैठने वाली बेंचों को बेतरतीब ढंग से मिलाकर 'बेड' (बिस्तर) की तरह व्यवस्थित किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'मम्मी मिलने आ जाओ,' बेटी का आया भावुक कॉल, फिर एक दिन आधी रात को बंद कमरे में जो हुआ वो...

कॉलेज के बाथरूम, बेंचों के नीचे और छतों पर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट और बियर-शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं। छात्रों का आरोप है कि यह गंदगी एक-दो दिन की नहीं है बल्कि महीनों से यहां यह सब धड़ल्ले से चल रहा था।

छात्रों की चेतावनी

इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे कॉलेज कैंपस में भारी तनाव और गुस्से का माहौल है। छात्रों का कहना है कि जब कैंपस में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं तो बाहरी और असामाजिक तत्व इतनी आसानी से लाइब्रेरी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंच गए और महीनों तक वहां अय्याशी करते रहे?

वहीं गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से इस पूरे मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को चिन्हित कर सख्त सजा नहीं दी गई और पूरे कैंपस में CCTV कैमरों की निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो वे आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!