केरल में 'शिगेला' का तांडव: 7 साल के मासूम समेत दो और की मौत; अब तक 5 जिंदगियां निगल चुका है यह खतरनाक संक्रमण

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 01:06 AM

shigella wreaks havoc in kerala

केरल स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शिगेला संक्रमण से दो और मौतों की पुष्टि की, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः केरल स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शिगेला संक्रमण से दो और मौतों की पुष्टि की, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम जिले के पूक्कोट्टूर के रहने वाले सात वर्षीय अर्जव ने कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार अर्जव को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी पुष्टि की कि त्रिशूर जिले के कोडकारा के रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति की 13 जून को हुई मौत भी संक्रमण के कारण हुई थी। 

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कन्नूर और कोझिकोड जिलों से शिगेला के आठ नए मामले सामने आए। इस साल राज्य में शिगेला के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है, जिनमें से 71 मामले जून में दर्ज किए गए। 

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!