‘हमारी राजकुमारी... सरायाह मल्होत्रा...’ कियारा-सिद्धार्थ ने रिवील किया बेटी का नाम, साथ ही दिखाई पहली झलक

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 11:42 AM

kiara and siddharth revealed their daughter s name

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई को एक अपने घर एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। कपल की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। अब कपल ने बेटी के जन्म के 3 महीने बाद पहली तस्वीर और नाम शेयर किया है।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई को एक अपने घर एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। कपल की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। अब कपल ने बेटी के जन्म के 3 महीने बाद पहली तस्वीर और नाम शेयर किया है।  

इंस्टाग्राम पर साझा की प्यारी तस्वीर

कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा- "हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक। हमारा आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी... सरायाह मल्होत्रा।" यह पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

>

सरायाह नाम का मतलब क्या है?

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी के लिए एक खास नाम चुना है— सरायाह (Saraiyah)। यह शब्द हिब्रू भाषा से आया है जिसका अर्थ होता है 'ईश्वर द्वारा मार्गदर्शन पाना' या 'भगवान का राज'। यह नाम एक ऐसी लड़की का प्रतीक है जो सुरक्षित, संरक्षित और आशीर्वाद से घिरी हुई हो। नाम का भाव पूरी तरह से 'राजकुमारी' जैसा है, जो कपल के पोस्ट से भी मेल खाता है।

15 जुलाई को हुआ था बेटी का जन्म

सिद्धार्थ और कियारा ने 15 जुलाई को एक पोस्ट के जरिए अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, "हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है— कियारा और सिद्धार्थ।" इसके तुरंत बाद कपल ने मीडिया और फोटोग्राफरों से अनुरोध किया था कि वे उनके नवजात बच्चे की तस्वीरें क्लिक न करें, ताकि उन्हें गोपनीयता मिल सके।

ज्ञात हो कि इस कपल ने 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहली बार 2021 की सुपरहिट वॉर ड्रामा 'शेरशाह' में दिखी थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!