आंचल फैलाकर PM मोदी को दीं दुआएं, जानिए कौन है हिराबाई जिन्होंने प्रधानमंत्री पर लुटाया मां जैसा प्यार

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Mar, 2023 03:07 PM

know who is hirabai who showered love like a mother on the pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृषणा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमल कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृषणा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमल कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जाने माने स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत यह पुरस्कार (पद्मश्री) दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को बुधवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री प्रदान किए गए। पद्म पुरस्कार विजेता हीराबाई लोबी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हीराबाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बुजुर्ग मां जैसे ही आगे की पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री स्मृति ईरानी के आगे आईं तो सभी ने हाथ जोड़ लिए। पीएम ने झुककर प्रणाम किया। इसके बाद अपने शब्दों में आशीर्वाद देते हुए बुजुर्ग मां भावुक हो गई। उन्होंने गर्व महसूस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई ने आज सिद्दी समाज का सम्मान किया है। हीराबाई ने आंचल फैलाकर कहा कि हमें आपसे अपार खुशी मिली है। इस पर पीएम मोदी ने हाथ जोड़ दिए। 

 

भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा, 'मातृशक्ति का आशीर्वाद।' बहुत से लोगों ने वीडियो देखकर लिखा, 'पद्मश्री समारोह में भावनात्मक पल, जब एक मां ने कहा कि आपने (पीएम मोदी) हमारी झोली को खुशियों से भर दिया।' उनके बारे में लोग जानना भी चाहते हैं। उनकी कहानी एक प्रेरणा है। श्रीमती हीराबाई लोबी आदिवासी महिला संघ की अध्यक्ष हैं। इस समूह को सिद्दी महिला संघ भी कहा जाता है। हीराबाई सिद्दी समाज और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए अपने कार्यों के लिए जानी जाती है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके उत्थान के लिए काफी काम किया है। 2004 में उन्होंने महिला विकास संघ की स्थापना की। उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन अपने कार्यों की बदौलत वह गांव की नेता के तौर पर पहचानी गईं।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!