Kulhad Pizza Couple: MMS कांड' वाले कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी फेमस दुकान छोड़ लिया ये बड़ा फैसला...

Edited By Updated: 20 Jan, 2025 05:00 PM

kulhad pizza couple jalandhar city punjab sahaj arora roop arora uk

जालंधर का फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल, सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा, अपने बच्चे के साथ अब ब्रिटेन शिफ्ट हो चुका है। यह कपल न केवल अपने अनोखे कुल्हड़ पिज्जा के लिए जाना जाता है, बल्कि हाल ही में विवादों और धमकियों की वजह से भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर...

नेशनल डेस्क: पंजाब के  जालंधर शहर का फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल, सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा, अपने बच्चे के साथ अब ब्रिटेन शिफ्ट हो चुका है। यह कपल न केवल अपने अनोखे कुल्हड़ पिज्जा के लिए जाना जाता है, बल्कि हाल ही में विवादों और धमकियों की वजह से भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर मशहूर यह कपल अब यूके में नई शुरुआत करने जा रहा है।

विवादों के बाद देश छोड़ने का फैसला

कुछ महीनों पहले कपल का एक अश्लील वीडियो लीक हुआ था, जिसके कारण उन्हें भारी ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा। वीडियो लीक करने का आरोप उनके रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी पर लगा था। इसके अलावा, कपल के तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इन विवादों ने कपल को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने देश छोड़ने का फैसला लिया।

अनोखा आइडिया बना सफलता की पहचान

जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर नकोदर चौक तक, कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने अनोखे पिज्जा के आइडिया से देशभर में पहचान बनाई। मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाने वाला यह पिज्जा फूड ब्लॉगर्स और खाने के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया। उनके इस इनोवेशन ने उन्हें छोटे से काउंटर से एक बड़े ब्रांड तक पहुंचा दिया।

सोशल मीडिया से बनी ख्याति

कुल्हड़ पिज्जा की ख्याति सोशल मीडिया के जरिए पूरे पंजाब और देशभर में फैली। उनके आइडिया को फूड ब्लॉगर्स ने खूब सराहा और प्रमोट किया। इसके बाद, जालंधर का यह कपल न केवल एक बिजनेस आइकन बना, बल्कि सोशल मीडिया स्टार भी बन गया।

नई शुरुआत के लिए ब्रिटेन रवाना

अब, सहज और रूप अरोड़ा ब्रिटेन में एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। विवादों और धमकियों के बावजूद, उनकी पहचान और कुल्हड़ पिज्जा का अनोखा आइडिया आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!