कुमारस्वामी ने भाजपा पर निशाना साधा, कर्नाटक भाजपा में ‘वंशवाद' से जुड़े 16 परिवारों की सूची बनाई

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 10:12 PM

kumaraswamy targeted the bjp

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा की कर्नाटक इकाई में ‘‘वंशवाद से जुड़े 16 परिवारों'''' सूची बनाई और जद (एस) को बार-बार वंशवादी पार्टी कहे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना

बेंगलुरुः पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा की कर्नाटक इकाई में ‘‘वंशवाद से जुड़े 16 परिवारों'' सूची बनाई और जद (एस) को बार-बार वंशवादी पार्टी कहे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। 

उन्होंने दक्षिण में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों और वंशवादी राजनीति के खिलाफ उनके बयान का जिक्र करते हुए कहा कि हर कोई भाजपा के मिशन दक्षिण, मैसूर में योग और हैदराबाद में मंथन के सार को समझता है। सिलसिलेवार ट्वीट में कुमारस्वामी ने खुद को ‘‘लकी डिप मुख्यमंत्री'' कहे जाने पर बुधवार को भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, “आपने परिवार के शासन के बारे में बात की। मैं सूची पहले ही दे चुका हूं। आपके ध्यान के लिए फिर से। 

1. येदियुरप्पा एंड संस 
2. रवि सुब्रमण्य-तेजस्वी सूर्य 
3. अशोक-रवि 
4. वी. सोमन्ना-अरुण सोमन्ना 
5. अरविंद लिंबावली-रघु 
6. एस.आर. विश्वनाथ-वाणी विश्वनाथ 
7. जगदीश शेट्टार-प्रदीप शेट्टार 
8. मुर्गेश निरानी- हनुमथ निरानी 
9. जी.एस. बसावराजू-ज्योति गणेश 
10. जारकीहोली परिवार 
11. कट्टी परिवार 
12. जोले परिवार 
13. अंगदी परिवार 
14. उदासी परिवार 
15. श्रीरामुलु परिवार 
16. रेड्डी बंधु।" 

उन्होंने कहा, "आपके परिवारिक वंश में अभी और भी बहुत कुछ है। मुझे पता है कि "भाजपा पारिवारिक राजनीति की एक कड़ी है" क्या मुझे भाजपा में राष्ट्रव्यापी पारिवारिक राजनीति का पर्दाफाश करना चाहिए? आपके द्वारा शासित राज्यों में पारिवारिक राजनीति के बारे में बात करते हुए 'परिवारकोटि' लिख सकता है।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!