बेंगलुरु के 3-स्टार और 5-स्टार होटलों पर गिरी गाज़, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी में पकड़ी गंभीर खामियां

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 02:30 PM

large quantities of substandard goods seized from hotels in bangalore

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के Food Safety Wing ने बेंगलुरु के थ्री-स्टार और फ़ाइव-स्टार होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक स्पेशल इंस्पेक्शन ड्राइव के दौरान उन्हें फ़ूड सेफ्टी के कई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।...

नेशनल डेस्क: फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के Food Safety Wing ने बेंगलुरु के थ्री-स्टार और फ़ाइव-स्टार होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक स्पेशल इंस्पेक्शन ड्राइव के दौरान उन्हें फ़ूड सेफ्टी के कई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। बेंगलुरु के इन होटलों में फूड सेफ्टी से जुड़ी कई गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। डिपार्टमेंट के मुताबिक, हेल्थ डिपार्टमेंट की 30 टीमों ने 26 होटलों का इंस्पेक्शन किया और लैब टेस्टिंग के लिए 35 फ़ूड सैंपल इकट्ठा किए।

<

>

इनमें चिकन, मटन, मछली, कुकिंग ऑयल, दूध, मसाले, चाय पाउडर, पनीर, टोमैटो सॉस और नींबू का रस शामिल थे। इस दौरान अधिकारियों को कई कमियाँ मिलीं, जिनमें गलत लेबलिंग, एक्सपायर हो चुके फ़ूड आइटम, खराब स्टोरेज और हैंडलिंग, सब्ज़ियों पर फफूंदी, शाकाहारी और मांसाहारी फ़ूड आइटम को अलग-अलग न करना शामिल है। इंस्पेक्शन के दौरान अधिकारियों को फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों का कई बार उल्लंघन मिला। इस ड्राइव का मकसद 'फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' और उससे जुड़े लाइसेंसिंग नियमों को लागू करना था। अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर खाने की चीज़ों में मिलावट और असुरक्षित स्टोरेज की जानकारी दी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!