लीजेंडरी हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Edited By Updated: 25 May, 2020 06:29 PM

last farewell to balbir singh sr with state honors

लीजेंडरी हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर का सैक्टर-25 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चंडीगढ़ (लल्लन) : लीजेंडरी हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर का सैक्टर-25 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके नातिन कबीर सिंह ने अंतिम रस्में अदा की। इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम सरदार बलबीर सिंह मैमोरियल रखने की घोषणा की गई। 

PunjabKesari

हॉकी फैडरेशन ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ हॉकी एसोसिएशन, चंडीगढ़ रॉक रोवर्स क्लब के सदस्य, पंजाब के खेल मंत्री, पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह, डायरैक्टर पी.जी.आई. जगत राम, स्पोर्ट्स सचिव के.के. यादव, स्पोर्ट्स डायरेटर हरदीप सिंह सैनी, पंजाब सरकार के पूर्व फाइनेंस मनिस्टर परमिंदर सिंह ढींढसा श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!