Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Feb, 2026 04:18 PM

हॉलीवुड के दिग्गज रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन (Lil Jon) के घर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। लिल जॉन के 27 वर्षीय बेटे नाथन स्मिथ (Nathan Smith) जिन्हें दुनिया 'डीजे यंग स्लेड' के नाम से जानती थी अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले तीन दिनों...
Lil Jon Son Death : हॉलीवुड के दिग्गज रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन (Lil Jon) के घर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। लिल जॉन के 27 वर्षीय बेटे नाथन स्मिथ (Nathan Smith) जिन्हें दुनिया 'डीजे यंग स्लेड' के नाम से जानती थी अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले तीन दिनों से लापता नाथन की तलाश 6 फरवरी 2026 की सुबह एक बेहद दर्दनाक अंत के साथ खत्म हुई।
कैसे मिली लाश?
रिपोर्ट के मुताबिक नाथन स्मिथ पिछले 72 घंटों से लापता थे। उनका फोन बंद था और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस और रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अटलांटा में उनके घर के पास ही स्थित एक तालाब में उनका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिता का छलका दर्द: "मेरा दिल बैठ रहा है"
जवान बेटे को खोने के गम में डूबे लिल जॉन ने एक भावुक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "अपने बेटे नाथन के जाने की खबर देते हुए मेरा दिल बैठ रहा है। उसकी मां निकोल और मैं गहरे सदमे में हैं। वह एक दयालु, शांत और बेहद समझदार लड़का था। हमें अपने बेटे पर हमेशा गर्व रहेगा। हमने उसे हमेशा वही प्यार दिया जिसका वह हकदार था।"

सिर्फ स्टार किड नहीं, एक टैलेंटेड आर्टिस्ट थे नाथन
नाथन स्मिथ ने अपनी पहचान केवल अपने पिता के नाम से नहीं बनाई थी। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) जैसी प्रतिष्ठित संस्था से ग्रेजुएशन किया था। वह एक प्रोफेशनल इंजीनियर होने के साथ-साथ एक उभरते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर भी थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें 'डीजे यंग स्लेड' के नाम से जाना जाता था और वे अपनी अलग जगह बना रहे थे।

हादसा या साजिश? जांच जारी
नाथन की मौत की खबर ने पूरे हॉलीवुड को सन्न कर दिया है लेकिन मौत की असली वजह अब भी एक रहस्य बनी हुई है। पुलिस अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि यह कोई दुर्घटना थी आत्महत्या या फिर कोई सोची-समझी साजिश। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।