Islamabad Mosque blast: नमाज दौरान धमाके में अब तक 69 मौतें व सैंकड़ों घायल, भारत बोला-बेशर्म पाकिस्तान अपनी...(Video)

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 10:56 AM

india s home grown ills jab after pak blames neighbours for mosque blast

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 69 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान पर आरोप लगाए। भारत ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू आतंकवाद समस्या से ध्यान भटका रहा है। अफगानिस्तान ने भी आरोप खारिज...

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ। इस भीषण हमले में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई, जबकि 170 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह हाल के वर्षों में पाकिस्तान के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है।हमले के बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि इसमें भारत और अफगानिस्तान की भूमिका हो सकती है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि हमलावर का संबंध अफगानिस्तान से था और भारत, अफगान तालिबान के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।

 

 

इन आरोपों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना जताई, लेकिन भारत की संलिप्तता के आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेशर्म पाकिस्तान अपने समाज और सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय, अपनी “घर में पैदा हुई बीमारियों” के लिए दूसरों को दोष दे रहा है। अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

 

— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) February 6, 2026

तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान बिना किसी जांच और सबूत के बार-बार अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, जो गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक विदेशी पाकिस्तानी युवक को उसके देश में होने वाले धमाकों पर ताना मारता  है। आज, पाक आर्मी के सपोर्ट वाले आतंकवादी ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके में 60 से ज़्यादा शिया लोगों को मार डाला। आतंकवाद किसी देश को नहीं, इंसानियत को शर्मसार करता है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!