4 अप्रैल 2026: पाकिस्तान में ईंधन संकट! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 458 रुपये तक पहुंचीं, जानें भारत में आज का रेट क्या है?

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 02:59 PM

find out the petrol and diesel rates in india on 4 april 2026

शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अन्य प्रमुख शहरों में भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत में कीमतों में अंतर राज्यों में लागू VAT के कारण...

नेशनल डेस्क : शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को भारत के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत 94 रुपये से 105 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82 रुपये से 92 रुपये प्रति लीटर के दायरे में बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये और डीजल का 87.67 रुपये प्रति लीटर है।

मुख्य शहरों में आज का रेट

नई दिल्ली    

  • पेट्रोल - 94.77 (₹/लीटर)
  • डीजल - 87.67 (₹/लीटर)

मुंबई

  • पेट्रोल - 103.54 (₹/लीटर)
  • डीजल - 90.03 (₹/लीटर)

यह भी पढ़ें - बल्ले-बल्ले! WhatsApp पर आ गया ये कमाल का फीचर, बस करना होगा ये काम

कोलकाता

  • पेट्रोल - 105.45 (₹/लीटर)
  • डीजल - 92.02 (₹/लीटर)

पटना

  • पेट्रोल - 105.18 (₹/लीटर)
  • डीजल - 92.04 (₹/लीटर)

जयपुर

  • पेट्रोल - 104.88 (₹/लीटर)
  • डीजल - 90.36 (₹/लीटर)

बेंगलुरु

  • पेट्रोल - 102.92 (₹/लीटर)
  • डीजल - 90.99 (₹/लीटर)

कीमतों में अंतर क्यों है?

भारत में प्रत्येक राज्य में ईंधन पर VAT (Value Added Tax) अलग-अलग दरों से लागू होती है। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर दिखाई देता है। अपने शहर का रेट आप IOCL या HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

भारत में स्थिरता के बावजूद अंतरराष्ट्रीय दबाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की सप्लाई पर असर के कारण कई देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं। भारत में सरकारी प्रयासों के चलते फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता पर भारी असर नहीं डाल रही है।

पाकिस्तान में ईंधन की स्थिति बिगड़ी

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गई थी। 3 अप्रैल को सरकार ने 137 रुपये का इजाफा किया था, जिसके विरोध में भारी प्रदर्शन हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 80 रुपये की कटौती की घोषणा की, जिससे पेट्रोल की कीमत अब 378.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!