No Trading Tomorrow: निवेशक ध्यान दें, 1 मई को शेयर बाजार रहेंगे बंद, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 01:17 PM

stock markets to remain closed on may 1 no trading on bse and nse

अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख शेयर बाजार NSE और BSE बंद रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद निवेशक 4 मई को ट्रेडिंग कर सकेंगे।

बिजनेस डेस्कः अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख शेयर बाजार NSE और BSE बंद रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद निवेशक 4 मई को ट्रेडिंग कर सकेंगे।

महाराष्ट्र दिवस पर क्यों रहती है छुट्टी?

हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है, जो 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में होता है। चूंकि दोनों प्रमुख एक्सचेंजों का मुख्यालय मुंबई में है, इसलिए इस दिन बाजार में अवकाश रहता है।

2026 में कितने ट्रेडिंग हॉलिडे?

साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे तय किए गए हैं, जिनमें से 7 पहले ही हो चुके हैं। 1 मई की छुट्टी के बाद इस साल 8 और दिन बाजार बंद रहेगा।

आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार?

  • 28 मई: बकरीद
  • 26 जून: मुहर्रम
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर: दशहरा
  • 10 नवंबर: दिवाली
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस

कमोडिटी मार्केट का शेड्यूल

कमोडिटी एक्सचेंज MCX 1 मई को सुबह बंद रहेगा लेकिन शाम 5 बजे से रात तक कारोबार जारी रहेगा। वहीं NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!