Lok Sabha Election 2024: छठवें चरण की वोटिंग खत्म, 59.69 फीसदी हुआ मतदान

Edited By Updated: 25 May, 2024 09:42 PM

lok sabha election 2024 sixth phase voting ends

दिल्ली समेत 8 राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार को वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 59.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सबसे कम मतदान उत्तर प्रदेश में हुआ

नेशनल डेस्कः दिल्ली समेत 8 राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार को वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, 8 राज्यों की 58 सीटों पर 59.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सबसे कम मतदान उत्तर प्रदेश में हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक जम्मू-कश्मीर में 52.92 प्रतिशत, झारखंड में 63.27 प्रतिशत, हरियाणा में 59.28 प्रतिशत, बिहार में 54.63 प्रतिशत, राजधानी दिल्ली में 55.85 प्रतिशत, उड़ीसा में 60.64 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.03 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दिल्ली-हरियाणा समेत 8 राज्यों में शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों से हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के झारग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी के ऊपर हमला कर दिया। वहीं, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल से ईवीएम खराब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू समेत दिग्गजों ने दिल्ली में किया वोट
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वोट किया। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने परिवार समेत वोट डाला। इसके अलावा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। क्रिकेटर गौतम गंभीर भी चेन्नई से दिल्ली वोट डालने पहुंचे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट किया। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत भी वोट डालने पहुंचे। नूपुर शर्मा ने भी मतदान किया। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

हरियाणा में नेताओं ने किया वोट
वहीं, हरियाणा में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से BJP के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अंबाला में अनिल विज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी वोट डालने पहुंचे। बता दें कि लोकतंत्र के इस उत्सव में जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। 

इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। भोजपुरी अभिनेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गोरखपुर से रवि किशन, उत्तर-पूर्वी से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार, पुरी से संबित पात्रा, नई दिल्ली से दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसके अलावा, उड़ीसा में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। इस चरण में 11 करोड़ मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है। अब तक छह चरणों में अब तक 486 सीटों पर मतदान हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण में का मतदान 1 जून को होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!