LPG Cylinder Price 14 April: आम आदमी को बड़ा सुकून: आज मंगलवार को भी स्थिर रहे LPG के दाम, प्रमुख शहरों में देखें रसोई गैस के रेट्स

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 07:56 AM

lpg cylinder price today domestic gas rates commercial lpg price pm ujjwala

देश की प्रमुख तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने गैस की किल्लत और कालाबाजारी...

LPG Cylinder Price 14 April: देश की प्रमुख तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने गैस की किल्लत और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है।

कालाबाजारी पर एक्शन: 55 डीलरशिप सस्पेंड
सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और जमाखोरी रोकने के लिए 10 अप्रैल को देशभर में 3400 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कड़ी कार्रवाई के तहत:

214 एलपीजी डीलरों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

नियमों के उल्लंघन के चलते 55 डीलरशिप को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि 10 अप्रैल को देश में रिकॉर्ड 51.5 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की गई थी।

कीमतों का गणित: कब बढ़े थे दाम?
भारत में घरेलू गैस (14.2 किलो) की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2026 में 60 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 300 रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जा रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

महानगरों में आज के रेट (14.2kg vs 19kg)

शहर 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर (₹) 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर (₹)
दिल्ली 913.0 2078.5
मुंबई 912.5 2031.0
कोलकाता 939.0 2208.5
चेन्नई 928.5 2246.5
बेंगलुरु 915.5 2161.0
रायपुर 984.0 2299.5
शिलांग 980.0 2331.0
शिमला 958.5 2191.5
रांची 970.5 2258.0

पड़ोसी देश पाकिस्तान में हाहाकार
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान में साफ दिख रहा है। वहां गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान में 11.8 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 3588.59 PKR तक पहुंच गई है, जिसमें मार्च के मुकाबले 924 रुपये का बड़ा उछाल आया है। वहीं, वहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 13,806.95 PKR हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!