लुटियंस दिल्ली का 95 साल पुराना बंगला बिका 310 करोड़ में: खरीदार का नाम सुनकर सब चौंके…

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 02:28 PM

lutyens  delhi  310 crore luxury bungalow  lakshmi mittal

दिल्ली एनसीआर में इस साल की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील दर्ज हुई है। लुटियंस दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बना 95 साल पुराना आलीशान बंगला 310 करोड़ रुपये में बिका। सौदा इतना भारी कि दिल्ली की पॉश गलियों में चर्चा का तूफान मच गया। खरीदार सीधे तौर...

नेशनल डेस्क: दिल्ली एनसीआर में इस साल की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील दर्ज हुई है। लुटियंस दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बना 95 साल पुराना आलीशान बंगला 310 करोड़ रुपये में बिका। सौदा इतना भारी कि दिल्ली की पॉश गलियों में चर्चा का तूफान मच गया। खरीदार सीधे तौर पर भारत के स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी कंपनी है।

खरीदार कौन है?

यह बंगला मुंबई की जेंटेक्स मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने खरीदा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह कंपनी लक्ष्मी मित्तल से गहराई से जुड़ी हुई है। कंपनी के डायरेक्टर सूर्य कुमार कानोड़िया बताए जा रहे हैं। हालांकि मित्तल परिवार या कंपनी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच कई सवाल उठे हैं कि आखिर इस ऐतिहासिक बंगले को खरीदने के पीछे मित्तल परिवार का मकसद क्या है।

इतिहास और शाही कनेक्शन

यह बंगला साल 1930 में बना था और कभी राजस्थान के अलवर राजघराने का हिस्सा हुआ करता था। इसके पुराने मालिक थे महाराज कुमार यशवंत सिंह, जो अलवर के महाराजा के बेटे हैं। बता दें कि यशवंत सिंह ने इसी साल दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में भी 100 करोड़ का बंगला खरीदा था। लुटियंस का यह बंगला लगभग 3,540 स्क्वायर यार्ड में फैला हुआ है।

क्यों है खास यह इलाका?

लुटियंस दिल्ली देश का सबसे पॉश, सुरक्षित और एलीट इलाका माना जाता है। यहां उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री, और बड़ी हस्तियां रहती हैं। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण या मरम्मत करना बेहद कठिन होता है क्योंकि नियम बेहद सख्त हैं। आर्किटेक्चर से लेकर लोकेशन तक, सब कुछ इस बंगले को अनमोल बना देता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!