बीवियों को वश में करने का सपना, तांत्रिक की ट्रिक और जंगल की वो अंधेरी रात! पतियों ने काटा...

Edited By Updated: 05 May, 2025 09:41 AM

madhya pradesh tantrik told such trick tantra mantra to control wives

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपनी पत्नियों को वश में करने के अंधविश्वास में डूबे दो पतियों ने एक तांत्रिक से मदद मांगी। तांत्रिक ने उन्हें ऐसा काम करने की सलाह दी जिसके चलते पत्नियां तो वश में नहीं हुईं लेकिन...

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपनी पत्नियों को वश में करने के अंधविश्वास में डूबे दो पतियों ने एक तांत्रिक से मदद मांगी। तांत्रिक ने उन्हें ऐसा काम करने की सलाह दी जिसके चलते पत्नियां तो वश में नहीं हुईं लेकिन दोनों पति सलाखों के पीछे जरूर पहुंच गए। दरअसल इन लोगों ने एक तांत्रिक के कहने पर पेंच टाइगर रिजर्व इलाके में मरी हुई एक बाघिन के पंजे काट लिए थे उसके दांत उखाड़ दिए थे और खाल भी उतार ली थी।

आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। 26 अप्रैल 2025 को सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बाघिन का शव मिला था। शुरुआती जांच में बाघिन की मौत तो स्वाभाविक लग रही थी लेकिन जब वन विभाग के अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला कि उसके पंजे गायब हैं नुकीले दांत निकाल लिए गए हैं और खाल भी काटी गई है। वन्यजीव अपराध का मामला सामने आते ही वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी और अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया।

मुखबिर ने खोला राज

वन विभाग को जल्द ही एक मुखबिर से इस चौंकाने वाले कांड में शामिल पांच लोगों की जानकारी मिली जिनके नाम राज कुमार, झाम सिंह, छबि लाल, रत्नेश पार्टे और मनीष उइके बताए गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: अलविदा Skype! आज से हुआ बंद, माइक्रोसॉफ्ट ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह?

 

पत्नी को वश में करने का अंधा विश्वास

आरोपियों को पकड़कर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो राज और झाम नाम के दो मुख्य आरोपियों ने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी सन्न रह गए। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह सब अपनी पत्नियों को कंट्रोल करने के लिए किया था। उनके मुताबिक एक तांत्रिक ने उनसे कहा था कि बाघ के पंजों और दांतों से तंत्र-मंत्र करने पर ऐसी शक्ति मिलती है जिससे पत्नी को वश में किया जा सकता है। जब वे दांत और पंजे लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे तो उसने बाघ की खाल भी मांगी। उसी को लेने के लिए वे फिर से जंगल में गए थे और इसी दौरान किसी ने उन्हें देख लिया और वे पकड़े गए। इस घिनौने कृत्य में तीन अन्य लोगों ने भी उनका साथ दिया था। 

फिलहाल पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों सहित उनके तीन साथियों को जेल भेज दिया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने अंधविश्वास की जड़ों और वन्यजीव अपराधों के खतरनाक गठजोड़ को उजागर किया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!