महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का ठाणे में जन्मदिन मनाया गया, राकंपा ने ‘खोखे' जैसा केक काटकर तंज कसा

Edited By Updated: 09 Feb, 2023 08:42 PM

maharashtra chief minister s birthday was celebrated thane

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 59वां जन्मदिन मनाने के लिए ठाणे में 50 किलोग्राम का केक काटा गया, जबकि विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए ‘खोखा' (एक करोड़ की राशि) जैसा केक काटा।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 59वां जन्मदिन मनाने के लिए ठाणे में 50 किलोग्राम का केक काटा गया, जबकि विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए ‘खोखा' (एक करोड़ की राशि) जैसा केक काटा। पिछले साल जून में शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था, जिसके बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।

एमवीए तब से नियमित रूप से आरोप लगाता रहा है कि शिंदे और उनके साथ गए बागियों के दल ने पाला बदलने के लिए कई “खोखे” लिए। शिंदे ने दिन के दौरान जिले के कोपरी में रेलवे पटरियों के ऊपर बने रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का भी उद्घाटन किया। राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई अन्य नेता दिन में शिंदे के आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

शिंदे ने अपना जन्मदिन ठाणे नगर निगम के वार्ड किसान नगर के दिव्यांग बच्चों के साथ भी मनाया, जहां से उन्होंने 1990 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस बीच, राकांपा की ठाणे इकाई ने शिंदे पर कटाक्ष करने के लिए अपने एक सदस्य के जन्मदिन समारोह के अवसर को इस्तेमाल किया। राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ‘खोखा' की तरह बनाया गया केक काटा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!