महाराष्ट्र में जल्द होगा उलटफेर? राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे...शाह से करेंगे मुलाकात

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 02:41 PM

maharashtra crisis devendra fadnavis arrives in delhi

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे भी गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार संकट का सामना कर रही है क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उसके कई विधायकों ने विद्रोह कर दिया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि फडणवीस एक वकील के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह वहां भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पहले कहा था कि वह मुंबई में फडणवीस के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में शामिल हुए थे, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मुनगंटीवार ने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर ‘‘इंतजार करो और देखो'' का रुख बनाए हुए है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!