महाराष्ट्र की महिला ने बिहार की नाबालिग लड़की को किया अगवा, ठाणे पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By Updated: 31 Mar, 2023 09:39 PM

maharashtra woman kidnaps minor girl from bihar thane police arrests

बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है

नेशनल डेस्कः बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला। अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!