मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसाः तीन लोगों की डूबने से मौत, 5 अब भी लापता

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 10:42 PM

major accident during idol immersion three people drowned 5 still missing

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए और पांच अन्य लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दलों के नेतृत्व...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए और पांच अन्य लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दलों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया है। यह घटना खैरागढ़ इलाके में बृहस्पतिवार को उस समय घटी जब मूर्ति विसर्जित करने के लिए नौ लोग गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई जिनके शव को बरामद कर लिया गया है। 

मृतकों की पहचान गगन (26) और ओमपाल (32) और भगवती (20) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अतुल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इससे पहले जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा था कि छह लोग लापता हैं और स्थानीय गोताखोरों, पुलिसकर्मियों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को काम पर लगाया गया है। भगवती का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। 

बंगारी ने कहा कि प्रशासन ने विसर्जन के लिए एक विशिष्ट स्थान निर्धारित किया था लेकिन इन लोगों ने नदी में मूर्ति विर्सजन के लिए किसी अन्य जगह का चयन किया। इस बीच, लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत होने पर शुक्रवार सुबह दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है। 

यादव ने शुक्रवार शाम ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आगरा में मूर्ति विसर्जन जैसे पावन अवसर पर एक बार फिर से सरकारी व्यवस्था की कमी की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और कई की तलाश अभी भी जारी है।" इसी पोस्ट में सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘बड़े आयोजनों से पहले बड़े पूर्वानुमान और इंतजाम करने में भाजपा सरकार हमेशा नाकाम क्यों रहती है? उसके बाद नाकामी छिपाने के लिए हताहतों के आंकड़े छिपाती फिरती है।'' उन्होंने सरकार से पीड़ितों को सहायता देने की मांग करते हुए कहा, ‘‘सभी को यथोचित मुआवजा दिया जाए।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!