School Holidays: 5 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें कब से शुरू होगी छुट्टियां...

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 07:24 PM

school holidays all schools will remain closed till january 5

सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए इस बार सर्दियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। शिक्षा विभाग ने शैक्षिक कैलेंडर जारी करते हुए साफ कर दिया है कि सभी शिक्षण संस्थान 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

नेशनल डेस्क: सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए इस बार सर्दियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। शिक्षा विभाग ने शैक्षिक कैलेंडर जारी करते हुए साफ कर दिया है कि सभी शिक्षण संस्थान 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यानी इस बार विद्यार्थियों को लंबा शीतकालीन अवकाश मिलने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर माह में कुल 21 दिन तक स्कूल संचालित होंगे। 25 दिसंबर से पहले इस महीने में रविवार को छोड़कर कोई अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश नहीं है।

सर्दी बढ़ी, छुट्टियां भी बढ़ीं

शिक्षा विभाग ने लगातार दूसरे साल शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। सामान्य रूप से यह अवकाश 31 दिसंबर तक रहता था, लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इसे 5 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्णय लगातार बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखकर लिया गया है। पिछले वर्षों में अत्यधिक ठंड के कारण जिला कलक्टरों को अलग-अलग जिलों में छुट्टियां घोषित करनी पड़ती थीं। इस असुविधा से बचने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैलेंडर में ही अवकाश की अवधि को लंबा कर दिया गया है।

छुट्टियों के बाद लौटेगी स्कूलों में रौनक

लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल 6 जनवरी 2026 को दोबारा खुलेंगे। छात्र जहां पढ़ाई की रफ्तार वापस पकड़ेंगे, वहीं शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए योजनाएं अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!